फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM can talk to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात कर सकते हैं पीएम

Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
PM can talk to Anganwadi workers
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में 26 मई को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पोषण पाठशाला में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ता भी वेब लिंक के माध्यम से जुड़ेंगी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अथवा महिला लाभार्थियों से बात भी कर सकते हैं। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण पाठशाला में उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

पोषण पाठशाला में आमजन एवं लाभार्थियों को विभागीय स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचने के उपाय समेत अन्य मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा। इसके तहत दोपहर 12 से अपराह्न 2 बजे के बीच एनआईसी के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जायेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने सभी से निर्धारित समय पर वेब लिंक के माध्यम से जुड़ने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम केवल स्तनपान है। उन्होंने बताया कि पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विषयों के जानकारों के माध्यम से स्तनपान के महत्व समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिले के 2668 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मौजूद रहने वाले लाभार्थियों की तरफ से पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी दिए जायेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed