फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plant a tree in mother's name, protect it: DFO

मां के नाम लगाएं पौधा, करें सुरक्षा : डीएफओ

Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Plant a tree in mother's name, protect it: DFO
मिर्जापुर। जुलाई में होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने शुक्रवार को अपने दफ्तर में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी ने जीवन में वृक्षों की महत्ता बताते हुए सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने जुलाई में पौधरोपण अभियान के मद्देनजर सभी संगठनों को प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। कहा इससे किसान और मजदूर वर्ग को जोड़ा जाए। उन्होंने सहजन के पौधे रोपने पर जोर दिया। कहा कि किसान खेत, नदी, नाले अथवा तालाबों के आसपास फलदार, छायादार पौधे लगा सकते हैं।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संगठनों से स्कूलों, अस्पताल परिसरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की। बैठक में नमामि गंगे के देवराम, साईं साधना पीठ के लक्ष्मीकांत पांडेय, लायंस क्लब के उमाशंकर पांडेय, डीएसबी सेवा समिति के फारिहा खान, जयहिंद मानवाधिकार समिति के फिरोज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed