फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   plant 384840 in mirzapur

जिले में रोपे जाएंगे 384840 पौधे

Fri, 18 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
plant  384840 in mirzapur
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण को अहम बताया। कहा यह एक पवित्र कार्य है उन्होने सभी किसानों और अधिकारियों से इस पुनीत कार्य में पूरे मनोयोग से लगकर पौधरोपण किए जाने का आवाह्न किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक जनपद में हो रहे वृक्षारोपण कार्यो की जानकारी ली। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि मिर्जापुर में कृषि विभाग की ओर से कुल 384840 पौधों का पौधरोपण किया जाना है। जिसमें आवंला, सागौन, अमरूद, जामुन, बेर, शीशम, आम इत्यादि प्रकार के वृक्ष लगाए जाएंगें। उन्होने बताया यह पौधे कृषि विभाग की ओर से किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य के लिए जनपद के कुल 414 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। पौधरोपण कराते समय उसकी फोटोग्राफी एवं जियो टैगिंग भी करायी जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पिपराडाड़ पर भी कुल 150 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed