फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pistols for 50,000 and pistols for 7,000 bought from MP then sold in UP arms smuggler confession

UP: 50 हजार में पिस्टल, सात हजार में तमंचा...एमपी से खरीदते, फिर यूपी में बेचते थे; असलहा तस्कर का कबूलनामा

Fri, 17 Oct 2025 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 07:27 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास बीती पुलिस ने मुठभेड़ में असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया। घायल असलहा तस्कर को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Pistols for 50,000 and pistols for 7,000 bought from MP then sold in UP arms smuggler confession
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के पड़री पुलिस ने महुआ पुल गौरा राजा के पास से बीती रात असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच पिस्टल और दो तमंचा बरामद किया गया। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सुंदरम उपाध्याय को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा सीओ सदर अमर बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।

विज्ञापन


पड़री पुलिस को सूचना मिली कि महुआ पुल गौरा राजा के पास से बुलेट सवार कुछ व्यक्ति जो असलहा खरीद फरोख्त के विषय में बात कर रहे हैं। पुलिस टीमों ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से पांच आरोपी अंकित पांडेय निवासी लखमापुर कोतवाली देहात, अभिषेक पांडेय निवासी हर्दी सहिजनी थाना जमालपुर, आशीष यादव निवासी सरैया सिकंदपुर, मिलन यादव निवासी दुर्गा बाजार कोतवाली कटरा, यश पांडेय निवासी राजगढ़ को दो बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सभी के पास से पांच पिस्टल, दो तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, पांच मोबाइल 1750 रुपये बरामद किया गया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि इस गैंग का सरगना सुंदरम उपाध्याय निवासी तोसवा थाना पड़री को पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि उनका एक संगठित आठ सदस्यीय गैंग है। इसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। अवैध शस्त्र को खरीदकर लाने का काम गैंग सरगना सुंदरम उपाध्याय करता है। सप्लाई जहां करनी होती है। उनके द्वारा हम लोगों को बताया जाता है। अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते है। मांग के अनुसार ऊंचे दामों में बेचते है।

30 से 50 हजार में पिस्टल, 5 से 7 हजार में बेचते हैं तमंचा
पिस्टल 30 से 50 हजार व तमंचा पांच से सात हजार रुपये में बेचते है। असलहा मिर्जापुर सहित आसपास के जनपदों में बेचा जाता है। अवैध असलहों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को सभी आपस में बांट लेते हैं।

Pistols for 50,000 and pistols for 7,000 bought from MP then sold in UP arms smuggler confession
बरामद असलहा और पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरम पर छह, अंकित पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
असलहा तस्करी में गिरफ्तार सुंदरम उपाध्याय पर जीआरपी, कछवां और पकड़ी थाना में सात मुकदमें दर्ज हैं। अंकित पांडेय पर कटरा, देहात व कछवां 11 मुकदमें दर्ज है। आशीष यादव पर दो और अभिषेक पांडेय पर एक मुकदमा दर्ज है।

विवाद में धमकाने के लिए लिया था पिस्टल
असलहा तस्करी में गिरफ्तार यश पांडेय का राजगढ़ में भूमि विवाद है। वह भूमि विवाद में विपक्षी को डराने व धमकाने के लिए पिस्टल लिया है। असलहा तस्करों का नगर के लड़कों से संपर्क था। युवा रौब दिखाने के लिए पिस्टल खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed