फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pipa bridge was swept away by a storm at a speed of 40 kmph, farmer died due to lightning

Mirzapur News: 40 किमी की रफ्तार से आई आंधी से पीपा पुल बहा, बिजली गिरने से किसान की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge was swept away by a storm at a speed of 40 kmph, farmer died due to lightning
मिर्जापुर। तीन दिन से बदल रहे मौसम ने रविवार को रौद्र रूप दिखाया। सुबह बादल छाने के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने से कई जगह टिन शेड, छप्पर और गेहूं की कटी फसल उड़ गई।
विज्ञापन

वहीं, गरम-चमक के साथ बारिश भी हुई, जिससे खेत और खलिहान में रखीं फसलें भीग गईं। इससे कटाई और मड़ाई का काम ठप हो गया। वहीं, सीखड़-सिंधोरा घाट के पीपा पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया।
विज्ञापन

वहीं, अदलहाट क्षेत्र के कमालपुर गांव में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई तो नरायनपुर के छोटा मिर्जापुर में बिजली एक महिला घायल हो गई।
भोर से आसमान में बादल छाने के साथ मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। कुछ देर बाद धूल के साथ आई आंधी से कई घरों के टिन शेड और छप्पर उड़ गए। एक से डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से गड्ढों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खेतों और खलिहानों में रखी फसलें भीग गईं। इससे किसानों में मायूसी छा गई। वहीं, तापमान भी लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था।
पड़री : आंधी और बारिश से आम व सब्जी की खेती पर असर पड़ा। किसान शशिप्रकाश सिंह, सदानंद सिंह पटेल, बंशीधर सिंह ने बताया कि सैकड़ों एकड़ फसल खेतों में बर्बाद हो रही है।
जिगना : आंधी और बारिश से आम व महुआ को काफी नुकसान हुआ। कई टिन शेड व मड़ई उड़ गईं। किसान भीगीं फसलों को सुखाने में जुटे रहे।
लालगंज : क्षेत्र आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। हलिया क्षेत्र में खलिहानों में पानी भरने के साथ गेहूं की फसलें भीग गईं। थोथा गांव निवासी अरविंद दुबे का कच्चा मकान गिर गया। कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। क्षेत्र के अहुगी कलां, राजपुर, सोनगढ़ा, बैधा, खमरिया, सिकटा, हलिया, मतवार, नदना, कुशियरा सगरा, बेलाही अन्य गांव में काफी नुकसान हुआ। कलवारी और पटेहरा क्षेत्र में भी फसलें भीगने से कटाई-मड़ाई का काम ठप हो गया।

वहीं, बिजली बंद होने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई। भावा क्षेत्र के भी फसलें भीगने से किसान परेशान रहे। पुरानी पुलिस चौकी राजगढ़ के सामने पीपल के सूखे पेड़ की डालियां गिरने से लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed