फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pinky will become the ambassador of Beti Bachao, Beti Padhao.

Mirzapur News: पिंकी बनेगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अंबेसडर

Sat, 30 Dec 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pinky will become the ambassador of Beti Bachao, Beti Padhao.
मिर्जापुर। ऑस्कर अवार्ड विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी में मुख्य भूमिका निभाने जिले की बेटी पिंकी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। उसे नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की उपसचिव ज्योतिका ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि पिंकी को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का अंबेसडर बनाया जाए। साथ ही उसकी शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पहल से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। तीन महीने पहले जिले के रामपुर ढबही गांव में रहने वाली बेटी पिंकी के घर को गिराने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया था। अखबारों में खबर आने के बाद केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम से बात की थी और पिंकी के परिजनों को आश्वासन दिया था कि उनका घर नहीं टूटने दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 20 सितंबर 2023 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत पिंकी की सहायता के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed