फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pilgrim who fell from train crushed by another train approaching from behind; dies.

Mirzapur News: ट्रेन से गिरे दर्शनार्थी को पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन ने रौंदा, मौत

Tue, 12 May 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pilgrim who fell from train crushed by another train approaching from behind; dies.
पड़री, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के झिंगुरा गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के दर्शनार्थी डब्लू कुमार सोनी (45) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे पटरी से शव को हटवाया तब तक परिजन और साथी अगले स्टेशन से उताकर झिंगुरा पहुंचे।
विज्ञापन

बिहार के भोजपुर के थाना टाउन क्षेत्र के रामगढ़िया गांव निवासी डब्लू कुमार सोनी (45) परिवार व गांव के कुछ लोगों के साथ विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन कर वापस घर लौट रहा था। झिंगुरा गांव के पास ट्रेन के गेट पर बैठा डब्लू अचानक नीचे गिर गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर साथी व परिजन पड़री थाने पहुंचे। जहां मृतक की शिनाख्त उनके पुत्र साहिल ने किया। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed