{"_id":"65e88d0fb8fe5c1cb30d798e","slug":"pickup-ran-over-cyclist-and-bike-rider-one-dead-two-injured-in-mirzapur-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साइकिल और बाइक सवार को रौंद कर फरार हुई पिकअप, एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साइकिल और बाइक सवार को रौंद कर फरार हुई पिकअप, एक की मौत, दो लोग घायल
Wed, 06 Mar 2024 09:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:05 PM IST
सार
Mirzapur News:
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के संतनगर थानांतर्गत अमोई पुरवा गांव में लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर बुधवार की रात आठ बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साईकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा निवासी बबलू यादव (40) प्रोजेक्ट माला चौराहा से साईकिल से अपने घर जा रहे थे। उनके पीछे एक बाइक पर दो लोग दीपनगर की ओर जा रहे थे। तभी लालगंज से कलवारी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार को टक्कर मारा फिर बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गई।
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने बबलू यादव को अपने निजी वाहन से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चालक समेत दो घायलों जोगेश (30) और प्रेम (27) निवासी खरीहट पतेर थाना संतनगर को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम सरीख ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बबलू को एक पुत्र और एक पुत्री है।