फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Photo Exhibition on World Museum Day

Mirzapur News: विश्व संग्रहालय दिवस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Photo Exhibition on World Museum Day
चुनार। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी की ओर से रविवार को उसमानपुर इलाके में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छाया चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शेफालिका राय व सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में संग्रहालयों की भूमिका की जानकारी देना है। साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जब भी किसी ऐतिहासिक शहर जाने का मौका मिले तो वहां के धरोहरों के बारे में जानने का प्रयास करें। सुरेंद्र सिंह ने चुनार दुर्ग की ऐतिहासिकता के बारे में जानकरी दी। प्रख्यात साहित्यकार पांडेय बेचन शर्मा उग्र का जिक्र किया। इस अवसर पर विवेक सिंह, अनामिका मौर्या, पंच बहादुर, रूपेश झा, अभिषेक कुमार सिंह मिथुन, प्रिंस, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed