{"_id":"6349b8d23f49665f1c1b8ce0","slug":"pet-will-be-under-the-supervision-of-sector-static-magistrates-mirzapur-news-vns679084546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी पीईटी
विज्ञापन
जिले में बनाए गए 15 केंद्रों में 15 व 16 अक्टूबर को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। इस बीच शुक्रवार को पूरे दिन प्रशासन पीईटी की तैयारी में जुटा रहा। केंद्रों में डेस्क स्लिप चस्पा करने सहित अन्य तैयारियां जारी रहीं।
परीक्षा के लिए जिले को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। इन केंद्रों में लगभग 26242 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों ने अपनी आमद दर्ज कराई। उनको परीक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।
एएसजे इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र तिवारी ने सभी कक्ष निरीक्षकों को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण, बंडल खोलने व अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और चालू हालत में हैं। इसलिए सभी कक्ष निरीक्षक सावधानी पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इसके पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को केंद्र व्यवस्थापकों व मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उनको शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया था।