फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PET today at 25 centers, barcode issued

Mirzapur News: 25 केंद्रों पर पीईटी आज, बारकोड जारी

Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
PET today at 25 centers, barcode issued
मिर्जापुर। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर छह व सात सितंबर को दो-दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें कुल 43200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शुक्रवार को डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज, आर्यकन्या, जीडी बिनानी सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखीं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परीक्षा केंद्र के बारकोड लगवाए गए हैं, जिसको स्कैन कर परीक्षार्थी सरलता से परीक्षा केंद्र का मार्ग जान सकते हैं और वहां तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन



रेलवे और रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए की तैयारी
मिर्जापुर। पीईटी (प्रीलिमनरी एलिजबिलटी टेस्ट) की परीक्षा के लिए जिले में आने और जिले से दूसरे जिले में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे और रोडवेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज ने सभी 99 बसों को लगाया है। जिस रूट पर अभ्यर्थी अधिक होंगे, उस रूट पर बसों को लगाया जाएगा। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में टीमें लगाए जाने के साथ हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में जिले में 43 हजार 200 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र से आएंगे। 31 हजार अभ्यर्थी मिर्जापुर से गाजीपुर, भदोही व जौनपुर परीक्षा देने जाएंंगे। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी के साथ सिविल पुलिस तैनात रहेगी। अभ्यर्थियों को समस्या न हो, उनको परीक्षा केंद्र बताने के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में 99 बसें हैं। मिर्जापुर से जौनपुर, गाजीपुर और भदोही जाने वालो के लिए अधिक बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा जिस रूट पर अभ्यर्थी अधिक रहेंगे, उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed