फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Personnel opened front against exploitation

कर्मियों ने शोषण के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 27 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Personnel opened front against exploitation
 विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के तव्वावधान में संविदा कमियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से किए जा रहे शोषण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय फतहां में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के बार बार आश्वासन के बावजूद फर्जी मुकदमा वापस न लिए जाने, कर्मचारियों का निलंबन वापस न किए जाने, संविदा कर्मियों को नियमित करने तथा बोनस एवं अनुग्रह राशि को न दिए जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। इस दौरान मजदूरों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि  संविदा कर्मियों का मानदेय का भुगतान विभाग सीधे चेक से करें।

ईपीएफ राशि को कर्मचारी खाते में विभाग द्वारा ही जमा करा कर उसकी पर्ची कर्मचारी को दी जाए। संविदा कर्मियों की सेवा नियमावली बनाई जाए। ठेका श्रमिकों को नियमन एवं उन्मूनल अधिनियिम 1970 के अनुसार नियमित कर्मचारी का वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत दुर्घटना में घायल संविदा कर्मियों को उपचार का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाए तथा मृत्यु एवं विकलांगता की दशा में मुख्य नियोजक प्रिसिंपल एम्लायर के नाते विभाग 10 लाख मुआवजा देते हुए उनके परिवार या उनको रोजगार की व्यवस्था कराए।


 विभाग में 65 हजार खाली पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों को रखा जाए। पद भरने  के बाद ही बाहरी लोगों की भर्ती की जाए। यूपीपीसीएल के समस्त आदेशों केेेउत्पादन एवं जल विद्युत में भी लागू की जाए। पिछले दो वर्ष से बकाया अनुग्रह धनराशि का भुगतान दीपावली के पूर्व किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed