फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   person died due to electric shock

करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 08 Jun 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर के हरिपुर गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस के सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विजयपुर के हरीपुर गांव निवासी पिंटू सरोज (20) पुत्र स्व. मोतीलाल हैंडपंप पर स्नान कर कपड़े को बगल के कटीले तार पर डाल रहा था। कटीले तार पर करंट प्रवाहित होने से वह बिजली करंट की चपेट में आ गया और वह अचेत हो गया। परिजन तत्काल युवक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई और उसके बाद निजी अस्पताल कुखुड़ी तथा नटवा स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उससे बड़े भाई लालचंद की 22 जून को शादी है। चर्चा है कि मृतक की भाभी अनीता पत्नी कमलेश को भी बिजली करंट की चपेट में ले लिया था। लेकिन वह बच गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मां रीता देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed