फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Permission was given to cut 135 trees, but 200 trees were cut.

Mirzapur News: 135 पेड़ काटने की थी अनुमति, काट दिए 200 पेड़

Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Permission was given to cut 135 trees, but 200 trees were cut.
मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी में अदाणी ग्रुप की ओर से मेगा पॉवर प्लांट निर्माण कराया जा रहा है। निर्माताओं ने सिंचाई विभाग, वन विभाग से बिना अनुमति पत्र के काम कराया जा रहा है। अनुमति से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है। अपर खजूरी बांध की तलहटी में सिंचाई विभाग से परमिशन लिए बगैर ही लंबे पैमाने पर खोदाई का काम किया जा रहा है। जिस पर वन और सिंचाई विभाग ने काम रोकवा दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि ददरी में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट के लिए मड़िहान विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड तार बिछाने के लिए वन विभाग से बिना परमिशन लिए ही मिर्जापुर-सोनभद्र सड़क किनारे बुलडोजर से खोदाई कराई जा रही है। प्लांट के मोड़ से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित अपर खजुरी बांध तक पाइप लाइन बिछाने के लिए वन विभाग से पांच मीटर चौड़ाई में खोदाई हो रही है। 135 पेड़ों की कटान का परमिशन लिया गया है पर मौके पर लगभग 10 मीटर चौड़ाई में खोदाई का काम कराया जा रहा है। इससे दो सौ से अधिक पेड़ काटे गए हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह भृगुवंशी ने अपर खजुरी बांध पर बिना एनओसी हो रही खोदाई का वीडियो जारी कर एफआईआर कराने और 21 अप्रैल को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बताया कि वन विभाग और सिंचाई विभाग ने काम रोकवा दिया है। मामला एनजीटी में भी चल रहा है। प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी अभी लंबित है। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग किनारे बिजली सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड तार बिछाने के लिए वन विभाग से बिना परमिशन जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने जानकारी होने पर काम रोकवा दिया। प्लांट से अपर खजुरी बांध तक पाइपलाइन के लिए वन विभाग से पांच मीटर चौड़ाई की परमिशन थी, लेकिन मौके पर 10 मीटर चौड़ाई में खुदाई हो रही थी। 135 पेड़ों की परमिशन के बदले 200 पेड़ कटने की बात सामने आई है। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग किनारे अदाणी ग्रुप की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए खोदाई की जा रही थी। जानकारी होने पर कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed