फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People were stranded everywhere due to jams and diversions, some lost their ration, some lost their money.

Mirzapur News: जाम और डायवर्जन से जहां-तहां फंसे रहे लोग, किसी का राशन खत्म हो गया, किसी के पैसे

Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
People were stranded everywhere due to jams and diversions, some lost their ration, some lost their money.
मिर्जापुर। महाकुंभ के पलट प्रवाह चलते सोमवार को भी मिर्जापुर-प्रयागराज जाम की चपेट में रहा। घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे। 24 घंटे में सवा चार लाख वाहन मिर्जापुर की सीमा से गुजरे। 80 से 10 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 12 घंटे लग गए।
विज्ञापन

महाकुंभ से विंध्यधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जाम लगने के कारण लोग घंटों रास्ते में फंसे रहे। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि जिले की सड़कों से सवार चार लाख से ज्यादा वाहन 24 घंटे में गुजरे।
विज्ञापन

एसपी सोमेन बर्मा और एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल देर रात तक नटवा चौराहे पर यातायात संभालने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि जाम और रूट डायवर्जन के कारण यात्रा की अवधि बढ़ गई है। इससे किसी का राशन खत्म हो गया है तो किसी के पैसे। बताया कि 80 से 100 किलोमीटर का सफर तय करने में 10 से 12 घंटे लग गए। यही नहीं, संगम स्नान करने और वहां से विंध्याचल आने में दो से तीन दिन का समय लग गया। प्रयागराज में 25 से 30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं ने बताया कि संगम में स्नान और दर्शन-पूजन में आनंद तो मिला लेकिन उनका सफर पांच दिन लंबा खिंच गया। ऐसे में किसी के पैसे खत्म हो गए हैं तो किसी का राशन। अब जल्द से जल्द अपने घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
औरंगाबाद से परिवार के साथ आए अमृत लाल ने बताया कि पांच दिन की योजना बनाकर घर से निकले थे लेकिन 10 दिन गुजर चुके हैं। वहीं, 25-30 हजार रुपये खर्च हो गए हैं। यहां से काशी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। बताया कि प्रयागराज से विंध्याचल पहुंचने में 10 घंटे लग गए।
झारखंड से आए अमर बहादुर ने बताया कि चार दिन पहले घर से प्रयागराज के लिए निकले थे। रविवार की रात त्रिवेणी में स्नान किया। वहां से विंध्याचल आने में आठ घंटे लग गए।
छत्तीसगढ़ से आए माता शरन ने बताया कि पिछले छह दिन पहले घर से निकले थे। अब तो हमारा राशन भी समाप्त हो गया है। घर से पैसा मंगाकर राशन खरीद रहे हैं। बताया कि प्रयागराज से विंध्याचल आने में करीब 12 घंटे लगे।

पश्चिम बंगाल से आए मोहन चटर्जी ने कहा कि इस तरह की भीड़ और जाम उन्होंने पहले नहीं देखा। छह दिनों से परिवार के साथ इसी तरह सफर कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही अनुभव बिहार के आरा से आए अवध बिहारी सिंह ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed