{"_id":"4e3cb6dfa199812d6304257383b22511","slug":"people-weeps-to-see-ram-bharat-meets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-भरत का मिलन देख सजल हुए नयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-भरत का मिलन देख सजल हुए नयन
अमर उजाला ब्यूूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेशगंज रामलीला समिति की ओर से प्राचीन चौदस के भरत मिलाप की भव्य झांकियां परंपरागत तरीके से निकाली गईं। गणेशगंज चौराहे पर प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन देख लोगों की पलकें भीग गईं। पुष्पों की वर्षा के बीच श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। गणेशगंज मार्ग सहित आसपास की सड़कों पर बिजली की जगमग रोशनी से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी।
गणेशगंज चौराहे पर प्रभु श्रीराम व भरत जी का भावपूर्ण मिलन देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई। गणेशगंज और भैसहिया टोला मार्ग बिजली की जगमग रोशनी से सराबोर रहा।
भरत मिलाप की भव्य झांकियां गणेशगंज से उठ कर लाल डिग्गी, मुकेरी बाजार, भैसहिया टोला, इमरती रोड, गुड़हट्टी रोड, नबालक का तबेला, त्रिमोहानी, बूढ़ेेनाथ मार्ग, गोसाईं टोला से लालडिग्गी होते हुए पुन: गणेशगंज पहुंच कर समाप्त हुआ। धूमधाम से निकाली गई भरत मिलाप की 15 झांकियों के साथ डीजे साउंड, ढोल-ताशा सहित समिति के पदाधिकारी समिति बैनर के साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
मनोहारी झांकियों के बीच श्रीराम दरबार सहित देवता और असुरों के बीच युद्घ की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही थी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित महामंत्री नरेश जायसवाल, सत्य नारायण सोनी, ई. कुलपाल सिंह जायसवाल, लाला सोनी, मीडिया प्रभारी मुक्तिनाथ गुप्त, रामलखन सोनी, मोहन लाल ओमर, बब्बन शर्मा, रामेश्वर सोनी, मदन गोपाल सोनी, आदि रहे।