फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People of Majhwan expressed their trust

मझवां की जनता ने जताया भरोसा

Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
People of Majhwan expressed their trust
मिर्जापुर। मझवां विधान सभा की जनता ने एनडीए गठबंधन के चुनाव निशान भोजन भरी थाली पर भरोसा जताया है। 102583 मत प्राप्त कर निषाद पार्टी के डा. विनोद बिंद 33,735 मतों से चुनाव जीत गए। डा. विनोद कुमार बिंद मतगणना की पहले चक्र में 3834 मतो से शुरु हुई बढ़त 34 वें चक्र की मतगणना में 102583 मतों तक पहुंची।
विज्ञापन

निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के रोहित शुक्ल 68848 मत पाकर दूसरे नंबर पर व 52289 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी पुष्पलता बिंद को तिसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। मझवां विधानसभा में एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी से डा. विनोद कुमार बिंद, सपा से रोहित शुक्ला, बसपा से पुष्पलता बिंद, कांग्रेस से शिवशंकर चौबे, लोजपा से अर्चना मिश्रा, प्रमासपा से अभिषेक त्रिपाठी व निर्दल कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रहे। 34 वें चक्र की मतगणना पर गौर करें तो बसपा की पुष्पलता बिंद 52289 , सपा के रोहित शुक्ला 68848, कांग्रेस से शिवशंकर चौबे 3376 मत प्राप्त किया। इसी तरह से डा. अखिलेश कुमार द्विवेदी 876, अर्चना मिश्रा 797, प्रमासपा के अभिषेक त्रिपाठी 1300, इसरार अहमद 1111, कमलेश कुमार मिश्रा 620, दीपा मौर्य 2002, देवेंद्र प्रसाद मिश्र 817, मृत्युंजय सिंह 1481, शेषधर दुबे 2352, कल्लू 1914 मत प्राप्त किया। मझवां में नोटा पर निर्दलियों से अधिक कुल 2727 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed