फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People of daily livelihood will get one thousand

दैनिक आजीविका वालों को मिलेगा एक हजार

Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
People of daily livelihood will get one thousand
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगरपालिका के प्रधान कार्यालय पर शनिवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वह दैनिक आजीविका से जीवनयापन करने वालों की सूची बनाएं ताकि उनकी मदद की जा सके।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक जीवन यापन करने वालों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने को कहा है। सभी राशन कार्डधारकों को तीन महीने की नि:शुल्क राशन देने की घोषणा की है। पालिकाध्यक्ष ने शनिवार की सुबह प्रधान कार्यालय पर बैठक कर किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं अभियान चलाकर 31 मई तक नगर के ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों जो दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन चलाते हैं, उनकी सूची बनाने को कहा। इसमें ठेला, खोमचा, पटरी दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा/ई रिक्शा चालक, नाविक, कुली, पल्लेदार, नाई, धोबी, मोची हलवाई आदि शामिल है। 31 मई तक सभी की सूची बनाकर जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा, जो भी पात्र व्यक्ति किन्हीं कारणों से सर्वे में छूट गए हैं तो ऐसे लोग प्रधान कार्यालय आकर संबंधित दस्तावेज जमा कर दें। इससे सभी का नाम सूची में शामिल हो सके। इन सभी लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में राशि डाली जाएगी। इस मौके पर बालगोविंद अग्रवाल, अंशुमान शुक्ला, संजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed