फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People kept shivering in the cold wave, the mist remained throughout the day

शीतलहर में ठिठुरते रहे लोग, दिनभर छाया रहा धुंध

Tue, 25 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
People kept shivering in the cold wave, the mist remained throughout the day
बीती शाम झमाझम हुई बारिश से तापमान में गिरावट के चलते सोमवार को दिनभर धुंध छाया रहा। ठंड व गलन से आम जनमानस सहित पशु-पंक्षी बेहाल रहे। सर्द हवाओं व शीतलहर के बीच दिनभर लोग ठिठुरते रहे। घर से बाहर निकलने के बजाय रजाईयों में दुबकने में ही भलाई समझी। अलाव के सामने बैठे लोग उठने का नाम नहीं ले रहे थे। शीतलहर के चलते नगर सहित ग्रामीण सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंडों पर भीषण शीतलहर में यात्री भी ठंड से ठिठुर रहे थे। जहां भी आग दिखा लोग निजात पाने में लगे रहे। कहीं लकड़ियां तो कहीं पर रद्दी कागज ही जलाकर लोग राहत पाने की कोशिस में लगे रहे। भयंकर शीतलहर में वाहनों से यात्रा करना दुष्कर हो रहा है। सवारी वाहनों में इक्का-दुक्का ही सवारियां नजर आ रहीं थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सदर, लालगंज, चुनार व मड़िहान तहसील क्षेत्र में अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से चट्टी और चौराहों पर राहगीर सहित यात्री ठंड में ठिठुरते दिखे। जिगना, शीतलहर व घने कोहरे के चलते बढ़ी गलन से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा ।सबसे ज्यादे परेशानी वृद्ध, बच्चों व मरीजो के साथ ही मवेशियों को रहा। आमदिनों की अपेक्षा सोमवार को चट्टी चौराहों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शेरवां, रविवार की शाम बरसात के साथ क्षेत्र में कहीं-कहीं ओला पड़ने से ठंड में इजाफा रहा। पशु पंक्षी सहित आम जन मानस शीतलहर में बेहाल रहे। शासन-प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कहीं भी अलाव व्यवस्था नदारद रहा। गलन बढ़ने से लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed