फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People have to be made aware of the past of the village

Mirzapur News: गांंव के अतीत के प्रति लोगों को करना होगा जागरूक

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
People have to be made aware of the past of the village
मिर्जापुर। मेरा गांव मेरा गौरव के तहत के तहत ब्लाक मुख्यालयों पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से संंवाद किया। उन्होंने कहा कि गांव के अतीत के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मझवां ब्लाॅक सभागार में गांव गौरवपूर्ण इतिहास से स्वर्णिम भविष्य की ओर के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अपने गांव से ही जाने व पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अपने गांव के अतीत के बारे में नहीं पता होता है। लोगों को अपने गांव के अतीत के बारे में जागरूक करना होगा। सीखड़ में ग्राम प्रधानों संग हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को आपस में मिलकर गांव की एक पहचान बनाने पर जोर दिया। ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और धरोहरों के बारे में जान सके। इस दौरान बीडीओ शिवपूजन भारतीय, तहसीलदार चुनार नूपुर सिंह, प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, धनंजय मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमालपुर में जिलाधिकारी मेरा गांव मेरा गौरव के तहत ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि मिर्जापुर जनपद आध्यात्म एवं संस्कृति का केंद्र है। इससे अधिक से अधिक लोगों को परिचित कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में महोत्सव का आयोजन कर लोक संस्कृति, लोकगीत आदि से लोगों को परिचित कराने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, डीपीआरओ अरविंद कुमार, ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ पवन कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed