फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People are troubled since last two days due to power outage.

Mirzapur News: बिजली की आवाजाही से लोग दो दिन से परेशान

Sun, 21 Jan 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
People are troubled since last two days due to power outage.
मिर्जापुर। मंडल मुख्यालय पर चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा हवाई साबित हो रहा है। नगर और ग्रामीण समेत पूरे जिले में बिजली का संकट पैदा हो गया है। दो दिन से लगातार बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर में दो दिन पहले नटवा रेलवे क्रासिंग के नीचे से गुजरने वाली भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे चलते लालडिग्गी उपकेंद्र से संबंधित मोहल्लों की बिजली गायब हो गई थी। केबल दुरुस्त किए कुछ ही घंटे बीते थे कि शुक्रवार को फिर यह केबल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे फिर बिजली की समस्या पैदा हो गई, लेकि इस बार बिजली की समस्या केवल लालडिग्गी उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों के साथ ही सखौरा व अन्य उपकेंद्रों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को शाम चार बजे बिजली गई तो रात करीब 12 बजे ही आई। बीच-बीच में कई बार बिजली आई और गई, लेकिन दो मिनट से अधिक नहीं रही। इसके चलते नगर के वासलीगंज, रामबाग, सिविल लाइन तिराहा, रमईपट्टी के कुछ हिस्सों के अलावा कई अन्य जगह विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। शनिवार को सुबह लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। किसी तरह से सुबह आठ बजे बिजली आई, लेकिन आधे घंटे बाद फिर चली गई। उसके बाद तकरीबन एक बजे दोपहर में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जो केबल क्षतिग्रस्त हुई थी, उसको बदला गया था, लेकिन वह फिर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे समस्या हो पैदा गई थी। क्षतिग्रस्त केबल को बदल दिया गया है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed