{"_id":"66a572ca95a62b5e7c0b79e4","slug":"people-are-troubled-by-the-humid-heat-due-to-strong-sunlight-after-the-rain-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-119703-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बारिश के बाद तेज धूप से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बारिश के बाद तेज धूप से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन
मिर्जापुर। शनिवार को सुबह हुई बारिश के कुछ ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप और बादलों की आवाजाही के बीच कहीं बारिश हो रही है तो कहीं सूखा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम की बेरुखी से किसान चिंतित हैं।
सावन माह में बारिश की जगह तेज धूप निकलने से किसान चिंतित हैं। शनिवार को नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए हुई बारिश से उमस बढ़ गई है। नगर क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में हर दस मिनट पर कट रही बिजली लोगों के परेशानी का कारण बनी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। आसमान में बादल दिखेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन अच्छी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उधर, नगर में शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश व हवा के चलते कई पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। बारिश होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सुबह के समय पथरहिया स्थित विकास भवन के पास का एक पेड़ गिर गया। एक तरफ सड़क पर जलभराव हो गया तो दूसरी ओर पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी प्रकार रामबाग में सूचना विभाग कार्यालय परिसर के मुख्य गेट के पास परिसर में एक पेड़ गिर गया। इससे कार्यालय में आवागमन रुक गया। बाद में किसी प्रकार से पेड़ को हटवाया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।