फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People are supporting terrorism, not Hamas', statement of Assam CM Himanta Biswa Sarma who reached Vindhyachal

Mirzapur: हमास का समर्थन करने वाले को जेल भेजना हमारा काम, विंध्याचल में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

Sat, 14 Oct 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार के यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन के मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमास के नाम पर आतंकवाद का  समर्थन हो रहा है। 

विज्ञापन
People are supporting terrorism, not Hamas', statement of Assam CM Himanta Biswa Sarma who reached Vindhyachal
विंध्याचल पहुंचे असम के मुख्यमंत्री का सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा है। जो भी लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं उन्हें बस यही सोचना चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। भारत में हमास के समर्थन में सड़क पर उतरे लोगों से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर उतरना उनका काम है और जेल भेजना हमारा काम है। जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए।

विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बहुत दिन से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का मन था। समय मिलने पर आज मां की सेवा का मौका मिला। उन्होंने कहा कि दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश के मंगल कामना की प्रार्थना की।

विज्ञापन

भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए भाजपा को दें वोट

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि आज की जो स्थिति है, उस स्थिति में लोगों को भाजपा को वोट देकर जिताना चाहिए और भारत को शक्तिशाली बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हमास का समर्थन शख्स को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लिखा- इस्राइल नक्शे से मिटेगा, पुलिस ने लिया एक्शन
 

इससे पहले अमावस्या तिथि पर शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे असम के मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। दोपहर दो बजे पुरानी वीआईपी रोड से पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

इसके बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में पूजन सामग्री के साथ पहुंचकर विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। पूजन के पश्चात मंदिर की परिक्रमा कर निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed