फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pension not received even after nine months of retirement

Mirzapur News: सेवानिवृत्ति के नौ माह बाद भी नहीं मिली पेंशन

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pension not received even after nine months of retirement
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब सभागार में रविवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं बताईं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के 21 पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। पेंशनर्स दिवस में एएस जुबिली इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि सेवानिवृत्ति के नौ महीने बाद भी उन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिल रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनका व पूर्व प्रधानाचार्य निजामुद्दीन का एक ही तरह का मामला था लेकिन निजामुद्दीन को पेंशन मिलने लगी है। इस अवसर पर 19 मामले आए। उसमें शिक्षा विभाग के चार और 15 अन्य विभागों के थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर पेंशनर्स की समस्याओं का निस्तारण करें। इस मौके पर 103 वर्ष की मौला देवी, 110 वर्ष की सहदेई के साथ ही 21 पेंशनर्स को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने पेंशनर्स के लिए विभागीय सुविधा के बारे में जानकारी दी। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed