फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PCS preliminary exam today

Mirzapur News: पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आज

Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam today
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की तरफ से 14 मई को सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया है। यह परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 6648 प्रतिभागी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी 15 परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे प्रश्नपत्रों के सील बंडलों को जनपद में आने पर उसे डबल लाक में रखवाएंगे और सतर्क दृष्टि रखते हुए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास 200 गज की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा फोटो स्टेट की दुकान खोलने पर पूर्णतया प्रतिबंधित करते हुए जनपद में धारा-144 भी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे व दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। कहा गया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। इस संबंध में सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों व व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed