फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pawan, studying in 11, made an airplane, also flew

11 में पढ़ने वाले पवन ने बनाया हवाई जहाज, उड़ाया भी

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pawan, studying in 11, made an airplane, also flew
शेरवां में पवन के द्वारा बनाया गया जहाज । - फोटो : MIRZAPUR
शेरवां। क्षेत्र के देवकली इंटर कालेज जमालपुर में कक्षा 11 में पढ़ने वाले पवन ने कमाल कर दिखाया। लाकडाउन के समय पढ़ाई में मन रमाने के साथ ही टेलीविजन पर विश्वविद्यालय के छात्रों को ड्रोन बनाते देख जहाज बनाने का विचार आया। उन्होंने जल्द ही इसे मूर्त रूप दे दिया। मात्र 20 से 22 दिन में पवन ने हवाई जहाज बना दिया। ब्रसलेट मोटर, ट्रांसमीटर, इलेक्ट्रॉनिक रिसीवर, सानबुट, लीबो बैट्री, वोल्टेज चेकर, कार्बन फाइबर, लिथियम, प्रोपेलर डाइना आदि से 1100 ग्राम का जहाज बनाकर उसने हवा में उड़ाया है।
विज्ञापन

विकास खंड जमालपुर के छोटे से कस्बे के पवन ने बताया कि इस जहाज को बनाने में कुल लागत 22 हजार रुपये का खर्च आया है। उसने बताया कि अपने पास मौजूद छह हजार रुपये पास में थे। जिसे जहाज के निर्माण में लगा दिया गया। उनके पिता दिनेश मौर्या अमर उजाला के हमराही हैं, गाढ़ी मेहनत से जुटाए धन में से उन्होंने भी बेटे के सपने के लिए सहयोग किया। पवन ने बताया कि उसने बनाए जहाज को 20 मिनट तक हवा में उड़ाया है। रिमोट कंट्रोल के सहारे उसने सोमवार को गांव के लोगों के बीच आसमान में जहाज को उड़ाकर इसका प्रदर्शन किया उसके इस प्रदर्शन से ग्रामीण भी इतरा रहे।

शेरवां में पवन कुमार मौर्य जहाज बनाने वाला छात्र ।

शेरवां में पवन कुमार मौर्य जहाज बनाने वाला छात्र ।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed