{"_id":"6aece518ef31ddfceb02fc6d","slug":"passersby-are-getting-injured-after-falling-into-open-pits-left-behind-following-excavation-work-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164497-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खोदाई के बाद खुले गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खोदाई के बाद खुले गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
विज्ञापन
पाइप लाइन बिछाने के बाद नंदोला नाले पास सड़क के किनारे खुले में पड़ा गड्ढा।- सोशल मीडिया।
हलिया। ब्लाॅक क्षेत्र में नंदोला नाले के पास नमामि गंगे परियोजना की लापरवाही राहगीरों पर भारी पड़ रही है। हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की पटरी खोद दी गई, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी गड्ढों को मिट्टी और कंक्रीट से नहीं भरा गया। नतीजा, आए दिन राहगीर, साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नंदोला नाले के पास, बरी पेट्रोल पंप के समीप, सिकटा प्राथमिक विद्यालय परिसर और सड़क पर पाइप से लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों के लिए भी खुले गड्ढे खतरा बने हुए हैं। बबलू सिंह, मनीष, अनिल सिंह, टेसला, रामधनी, देवमुनी और शालिक पटेल आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी न तो क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई और न ही खोदी गई पटरी को दुरुस्त किया गया।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर तीन महीने से लोगों की सुरक्षा और हजारों लीटर पानी की बर्बादी पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत और सड़क की पटरी दुरुस्त कराने की मांग की है।