फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger dies after falling from train

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after falling from train
विंध्याचल। मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी संदीप कुमार गिरी (20) पुत्र प्रमोद गिरी अपने साथियों के साथ दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। छुट्टी मिलने पर ट्रेन पकड़ कर घर लौट रहे थे। जनरल बोगी में यात्रा के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास संतुलन बिगड़ जाने के कारण संदीप ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। विंध्याचल जीआरपी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed