फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   passenger burnt who climbed on roof of Mahananda Express train from OHE wire in mirzapur

Mirzapur News: महानंदा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा यात्री, ओएचई तार की चपेट में आने से झुलसा, बीएचयू रेफर

Fri, 21 Mar 2025 10:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Mar 2025 10:52 PM IST
सार

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के छत पर चढ़ा शख्स ओएचई तार की चपेट में आने से झुलस गया। आरआरपीएफ व जीआरपी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। 

विज्ञापन
passenger burnt who climbed on roof of Mahananda Express train from OHE wire in mirzapur
महानंदा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा यात्री ओएचई तार की चपेट में आने से झुलसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात आठ बजे पहुंची महानंदा एक्सप्रेस के रुकते ही एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ट्रेन की छत पर चढ़ते ही यात्री ओएचई तार की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अचेत अवस्था में किसी तरह नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची आरआरपीएफ व जीआरपी टीम उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था यात्री
बिहार के अररिया भरगमा शंकरपुर निवासी रोशन (42) अपने भांजे प्रकाश व नीरज निवासी उसमोल अररिया के साथ महानंदा एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से कटिहार जा रही थी। तीनों दिल्ली से ट्रेन में सवार हुए थे। महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार की रात 8:06 बजे जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकी तो ट्रेन से उतरा रोशन ऊपर पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


भांजे ने बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं मामा
इस दौरान वह ओएचई तार की चपेट में आ गया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में भांजे प्रकाश ने बताया कि उसके मामा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उनके इलाज के लिए उनको घर लेकर जा रहे थे। ट्रेन रुकने पर वह शौचालय जाने की बात कहते हुए निकले। कुछ देर बाद पता चला कि वह ट्रेन की छत पर चढ़ गए हैं। झुलसे यात्री को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed