फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party workers should take the SP's achievements to the public.

Mirzapur News: सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता

Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take the SP's achievements to the public.
समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी। स्रोत- संव - फोटो : 1
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी को 2027 के विस चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मंगलवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक की गई। इसमें जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाएं।
विज्ञापन

बैठक नई वोटर लिस्ट के मिलान और पार्टी की नीतियों जैसे 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40000 सालाना देने की योजना को को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एजेंडा बूथ और संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए पीडीए को एकजुट किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर लिस्ट के मिलान, जोन और सेक्टर प्रभारियों को अंतिम वोटर लिस्ट का जमीनी स्तर पर मिलान करें। जनहित के मुद्दे, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए प्रशासन की आलोचना की। संगठनात्मक के बदलाव, बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने की चेतावनी भी दी। प्रचार-प्रसार, कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के घोषणापत्र और सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा। कहा कि जनपद में बढ़ती हुई मंहगाई के कारण मध्यम वर्ग परेशान है। जनपद की कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। आये दिन हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। बैठक में मुन्नी यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, अभय यादव, आदर्श यादव, जगदीश्वर सिंह, आकाश यादव, आकांक्षा यादव आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed