फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party will contest elections on fishermen majority seats

मछुआ बाहुल्य सीटों पर पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी

Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Party will contest elections on fishermen majority seats
टि क्लब के मैदान में निषाद पार्टी के मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद का मां का चित्? - फोटो : MIRZAPUR
आगामी विधान सभा चुनाव में निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन पिछले सारे रिकार्ड तोड़कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाला गठबंधन बनेगा। निषाद पार्टी मछुआरा बाहुल्य सीटों पर अपने चुनाव चिह्नि पर चुनाव लड़ेगी। ये बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को नगर के सिटी क्लब में आयोजित सभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा और निषाद पार्टी की गठबंधन की आधिकारिक घोषणा के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 403 सीटों पर जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रृंगवेरपुर में नत्था लाल केवट ने भगवान श्री राम को गंगा के पार उतारा था। उन्होंने कहा भाजपा से निषाद पार्टी के सभी मुद्दे मुछआ एससी आरक्षण, ताल घाट बालू का मुद्दा, कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक मुकदमे वापसी तथा फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच व विरासत की जांच मामले पर सहमति बन गयी है। सभा के दौरान निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए उनका स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष मिठाईलाल एवं संचालन जिलाध्यक्ष संतोष केवट ने किया। सभा को प्रदेश अध्यक्ष रविंद्रमणि निषाद, राष्ट्रीय सचिव अमेरिकन बिंद, प्रांतीय अध्यक्ष मिठाईलाल निषाद ने संबोधित किया। इससे पूर्व जंगीरोड स्थित एक होटल से रैली निकाली गयी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कचहरी स्थित सिटी क्लब सभा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed