{"_id":"6dcc5dcaa04775616979c6c8ec4fba90","slug":"parents-at-the-site-of-ras-staged-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के भंडारा स्थल पर रासलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के भंडारा स्थल पर रासलीला मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
विंध्य क्षेत्र के मोतियाझील स्थित माता के भंडारा स्थल पर चल रहे भव्य रासलीला का मंचन देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं मां विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से चल रहे रासलीला के दौरान वृंदावन के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
रासलीला के चौथे दिन आकर्षक मंच से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन देख उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे।
भव्य रासलीला मंचन के दौरान मीराबाई ने संत हरिदास से गिरधर गोपाल को प्राप्त किया तथा गिरधर गोपाल पूजन-अर्चन किया। मंचन के दौरान मीराबाई की मां ने कहा कि बेटी तुम्हारी शादी मैने बाल अवस्था में ही राजा खानदान के महाराज भोजराज के साथ कर दी थी।
अब वह तुम्हें लेने आए हैं, अब तुम वहां जाकर के सास-ससुर की सेवा करना और अपने पति की आज्ञा का पालन करना। मीराबाई ने कहा कि मेरे तो पति सगे-संबंधी सब गिरधर गोपाल हैं।
विज्ञापन
रासलीला का भावपूर्ण मंचन श्रीधाम बरसाना से आए कलाकारों द्वारा किया गया। रासलीला मंचन के दौरान बाल श्रीकृष्ण की गोपियों के साथ मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।