फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panic in the area due to tiger

गैपुरा-लालगंज मार्ग स्थित पहाड़ी पर दिखा बाघ, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Panic in the area due to tiger
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी पर शुक्रवार की रात बाघ दिखाने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलने पर क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई राहगीरों ने इसकी सूचना लालगंज स्थित वन विभाग कार्यालय को दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की। क्षेत्र में डर का माहौल है। लोग दिन में भी सुनसान इलाकों में जाने से बचते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो राहगीर गैपुरा-लालगंज मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक सड़क पार करते समय एक बाघ को देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में बाघ दिखने की सूचना पर ब्लॉक मुख्यालय व पहाड़ी के आसपास रात में बाहर सोने वाले भागकर घरों के अंदर दुबक गए। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे वन दरोगा विनयेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जंगल में बाघ हो सकता है। लेकिन काफी ढूंढने पर कोई चिह्न नहीं मिले। क्षेत्र में ऐसा कोई खतरा भी नहीं हुआ है। इस दौरान वन रक्षक अवधेश कुमार, पिंटूलाल व अन्य लोग मौजूद रहे। वन दरोगा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताते चलें कि क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व भी बाघ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed