{"_id":"631b835ba4cba61e6e1f9c27","slug":"panic-among-villagers-due-to-fear-of-crocodile-mirzapur-news-vns673403344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के भय से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के भय से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी गांव स्थित तालाब में महीनों से मगरमच्छ डेरा जमाए हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
तालाब के किनारे टहल रहा मगरमच्छ ग्रामीणों के ऊपर हमला भी कर चुका है। कुछ दिन पहले ही एक कुत्ता को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों गोपालदास यादव का कहना है कि कई महीनों से तालाब में 6 फीट का मगरमच्छ घूम रहा है। शिकायत के बावजूद वन विभाग की पकड़ से वह बाहर है। सिरसी रेंजर रमेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। शिकायत मिली है तो जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ कर किसी जलाशय में छोड़ा जाएगा।
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शुक्रवार को घर में दिखे तीन फीट अजगर का बच्चा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की पहुंची टीम उसे अपने कब्जे कर जंगल में छोड़ दिया। गांव निवासिनी मंजू देवी पूजा घर में पूजा कर रही थी तभी अजगर का बच्चा कोने में बैठा दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।