फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panda's governor's board was removed

Mirzapur News: पंडा का राज्याधिकारी लिखा बोर्ड हटवाया गया

Thu, 08 Jun 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Panda's governor's board was removed
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर बुधवार को विंध्याचल में लगे छेड़खानी के आरोपी पंडा का राज्याधिकारी पदनाम से लिखा बोर्ड प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवा दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा है कि वे वीआईपी को अपने स्तर से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई वीआईपी अपनी इच्छा से किसी तीर्थ पुरोहित के यहां जाना चाहता है तो उसके लिए वह स्वतंत्र है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को विंध्याचल व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई घटना की लोगों के बीच चर्चा होती रही। उधर, दूसरे जिले से आए दर्शनार्थी के परिवार की महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा उर्फ राज पंडा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में सात वर्ष से कम सजा होने के कारण अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने अलीगढ़ से आए एक परिवार ने आरोप लगाया था कि पूजा कराने के दौरान उनकी बहू के साथ कमरा बंद कर राज मिश्रा ने छेड़खानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed