{"_id":"9fdce71d14bf0972ebe88cda0b490bda","slug":"panchayat-elections-in-four-phases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चरणों में पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चरणों में पंचायत चुनाव
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। नौ और दस सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
जिसके लिए निर्वाचन विभाग कवायद में जुट गया है। वहीं प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अलग- अलग चुनाव होंगे।
हांलाकि पहले चरण में किस पद का चुनाव होगा, चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट नहीं होने से प्रशासन और लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही चुनाव सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
पहले चरण में सीखड़, मझवां, कोन और सिटी में, दूसरे चरण में छानबे, लालगंज और हलिया में पंचायत चुनाव होंगे।
वहीं तृतीय चरण में राजगढ़, पटेहरा कला और पहाड़ी में तथा चौथे चरण में नरायनपुर और जमालपुर में पंचायत चुनाव होंगे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा चरणों के लिए ब्लाकवार चिन्हींकरण किया गया है।
विज्ञापन
जिले में प्रधान व बीडीसी और जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अलग- अलग चुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहले चरण में किस पद के लिए चुनाव संपन्न होगा।
जिससे उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हांलाकि चार चरणों में चुनाव की घोषणा होने से उम्मीदवार तैयारियों में जुट गए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में आरक्षण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सभी खंड विकास अधिकारी आरक्षण का निर्धारण करके 28 अगस्त तक जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा करा दें।
बताया कि सीडीओ की अध्यक्षता में 29 और 30 अगस्त को आपत्तियों की जांच की जाएगी।