फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat elections: Chickens and chickens of millions consumed in gram panchayats

पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों में खप गए लाखों के मुर्गे और मुर्गियां

Sat, 01 May 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Chickens and chickens of millions consumed in gram panchayats
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों के मुर्गे और मुर्गियां खप गए। जिला पंचायत, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत चुनाव में नामांकन से मतदान तक जिले के 809 ग्राम पंचायत में अधिकांश ग्राम पंचायतो में उम्मीदवारों के द्वारा किलो, दो किलोग्राम नहीं बल्कि कई-कई क्विंटल मुर्गे और मुर्गियां खपा दिए गए। पंचायत चुनाव से पूर्व जहां मुर्गे और मुर्गियों के दाम 150 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम रहे वहीं अब यह 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। मांग बढ़ने से दुकानदार से लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक मालामाल रहे। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन न हो इसके लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले विभिन्न पदो के उम्मीदवारों ने भी अपना पैटर्न बदल दिया था। वे मतदाताओं के बीच पहुंचकर खुद मुर्गे और मुर्गिया बांटने के बजाय आसपास के क्षेत्रों में खुले दुकानों पर एक मुश्त न सिर्फ आर्डर बुक करा दिए, बल्कि क्विंटलो में इसका पैसा तक अदा कर दिया था। उम्मीदवारों की ओर से दिए चुटका लेकर जाने वालों को उनके मांग के अनुसार किलो, दो किलोग्राम तक मुर्गे अथवा मुर्गियां फ्री में दे दिए जाते रहे। रविवार को मतगणना के दिन भी जीत की संभावनाओं को देखते हुए कई उम्मीदवारों की ओर से दुकानों पर पहले ही अपने-अपने आर्डर बुक करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed