फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat assistant's service terminated, two suspended, salaries of many withheld

Mirzapur News: पंचायत सहायक की सेवा समाप्त, दो का निलंबन, कई का रोका गया वेतन

Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant's service terminated, two suspended, salaries of many withheld
अंन्त्येष्ठी स्थल का निरीक्षण करते डीपीआरो, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकास खंड कोन की ग्राम पंचायत मदन पट्टी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अनियमितता में सफाई मेट व सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पंचायत सहायक की सेवा समाप्त की गई तथा अन्य को कारण बताओ नोटिस दी गई।
ग्राम पंचायत में अव्यवस्थाओं का अंबर पाया गया तथा सूचना के बाद भी ग्राम प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाए गए। ग्राम पंचायत में संचारी रोग अभियान के तहत सफाई कार्य के लिए 15 सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इस पर सफाई मेट सभाजीत व सफाई कर्मी मनोज आनंद का एक दिन का वेतन रोकते हुए निलंबित किया गया। सफाई कार्य में लापरवाही पर अशोक, अजय, बनारसी, रमेश, महेश, बृजेश, राकेश, सुभाष चंद्र, जवाहर लाल का एक दिन का वेतन रोका गया। निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत में गंदगी पाई गई।
विज्ञापन

जगह-जगह पर कूड़े का ढेर लगा था तथा ग्रे वॉटर गांव में इधर-उधर बह रहा था। कूड़ा संग्रहण केंद्र अधूरा पाया गया। सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। ग्राम सचिवालय में शौचालय के दरवाजे ध्वस्त पाए गए। वाई-फाई की सुविधा नहीं थी। इन्वर्टर खराब पाया गया तथा पंचायत सहायक द्वारा चार साल में मात्र सात जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उनकी सेवा समाप्ति की गई। पंचायत भवन की चहारदीवारी के प्लास्टर फट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग ध्वस्त पाई गई तथा निर्मित अंत्येष्टि स्थल वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्थिति खराब पाई गई। अंत्येष्टि स्थल के कार्यों एवं उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए टीएससी कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए। एडीओ पंचायत प्रभा शंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed