{"_id":"67a1150cd856397bf701bcc5","slug":"panchayat-assistant-absent-ado-called-for-answer-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-129213-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पंचायत सहायक गैरहाजिर, एडीओ ने किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पंचायत सहायक गैरहाजिर, एडीओ ने किया जवाब तलब
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के भरुहना के निरीक्षण के दौरान सोमवार को पंचायत सहायक गैरहाजिर थीं। इस पर एडीओ पंचायत ने उनसे जवाब मांगा है।
वहीं, आरआरसी सेंटर निर्माण अभी तक पूरा नहीं होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही एक हफ्ते में काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सोमवार को भरुहना गांव का औचक निरीक्षण किया। पंचायत भवन के निरीक्षण में पंचायत सहायक अनुपस्थित मिली।
एडीओ पंचायत अनुप दुबे ने बताया कि आसपास के लोगों का कहना था कि पंचायत सहायक कभी-कभी पंचायत भवन में आती हैं। उपस्थिति रजिस्टर पर भी उनका हस्ताक्षर नहीं था। इसी तरह एडीओ पंचायत ने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया।
आधा-अधूरा निर्माण पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को एक सप्ताह का मौका देते हुएकार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रधान रामू सिंह चौहान, सचिव दिनेश कुमार मौजूद रहे।