{"_id":"67be139a684329662701db31","slug":"pagoda-decorated-temples-will-be-protected-with-drones-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130194-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सज गए शिवालय, ड्रोन से होगी मंदिरों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सज गए शिवालय, ड्रोन से होगी मंदिरों की सुरक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक सारे शिवालय सजाए गए। भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके देखते हुए सभी प्रमुख मंदिरों की ड्रोन से सुरक्षा की जाएगी। बैरिकेडिंग के अलावा रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।
शिव मंदिरों की सफाई और रंगाई पुताई के बाद फूल पत्तियों और व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। नगर में ताडकेश्वर महादेव मंदिर, बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, बूढ़े नाथ मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों को सजाया गया है। इसी तरह जिगना के बदेवरा नाथ, लालगंज के गड़बड़ा धाम में भी दर्शन-पूजन की तैयारियां कर ली गई हैं।
वहीं, मंदिरों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में ड्रोन कैमरे से अतिसंवेदनशील इलाकों पर निगरानी की जा रही है। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि बुढ़ेनाथ स्थित शिव मंदिर, बदेवरानाथ, कोटारनाथ धाम समेत अन्य देवालयों और शिव बरात के मार्ग पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं, गंगा घाटों पर नाव गोताखोराें की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बुधवार को नगर में श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की ओर से श्री पंचमुखी महादेव की बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके अलावा बूढ़ेनाथ मंदिर से बाबा की पालकी यात्रा निकलेगी, जिसमें नागा साधु भी शामिल होंगे। इसके अलावा विंध्याचल में श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रहेगी।
कमिश्नर और आईजी ने व्यवस्था का लिया जायजा
विंध्याचल। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक, शिव बरात और मां विंध्यवासिनी मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए आयुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने मंगलवार को मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन कुंभ मेले का अंतिम अमृत स्नान है। ऐसे में प्रयागराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए अधिकारियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
शिव बरात के रूट पर रहेगी डावर्जन व्यवस्था
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर बूढ़ेनाथ मंदिर से पालकी यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे पालकी यात्रा मंदिर से निकलकर चौराहा त्रिमुहानी, संकठा घाट से पक्का घाट पहुंचेगी। यहां जलाभिषेक के बाद बालक का तबेला, धुंधीकटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, नवीन सिनेमा चौराहा स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर महाआरती होगी। इसके बाद इमामबाड़ा, बल्ली का अड्डा, मुसफ्फरगंज, टेढ़ीनीम होते हुए शाम सात बजे बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि पालकी यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ से आने वाली भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात की गई है। वाराणसी से कोई आदेश आएगा तो डायवर्जन किया जाएगा।