फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Padyatra for restoration of old pension

पुरानी पेंशन योजना के लिए निकली अटेवा की पद यात्रा

Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Padyatra for restoration of old pension
बरियाघाट से पदयात्रा में शामिल अटेवा सदस्य। - फोटो : MIRZAPUR
ऑल टीचर्स, इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी व अधिकारी संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को पदयात्रा की। सभी ने बरिया घाट से संकट मोचन मंदिर तक पदयात्रा की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई और नई पेंशन योजना लागू की गई। लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों में निजीकरण की नीति को लेकर असंतोष है। जिलाध्यक्ष अटेवा दीपक सिंह ने कहा कि 21 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। अटेवा की मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह ने चेताया कि लोककल्याण के कार्य को छोड़कर सरकार सार्वजनिक उपक्रमों की नीलामी में व्यस्त है। यदि निजीकरण नहीं रोका गया तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष अशोक सिंह, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी और प्रदेश सचिव बेशिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन वैभव सिंह यादव ने भी संबोधित किया। पदयात्रा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुधीर तिवारी, लेखपाल संघ से जिलाध्यक्ष विजय सिंह, बीनू यादव, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, जिला महामंत्री श्रीकांत पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष अटेवा महिला प्रकोष्ठ कंचन चौधरी, कुंवर आकाश सिंह, अटेवा हालिया अध्यक्ष पवन सिंह, मझवां अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह सोनू, अटेवा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, अटेवा की जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed