फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   paddy purchase scam in mirzapur

वर्ष 2018 में धान धान खरीद में घोटाले का आरोप, दोबारा जांच शुरू

Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
paddy purchase scam in mirzapur
मिर्जापुर। जिले के हलिया विकास खंड में वर्ष 2018 में हुई धान की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले में एक बार जांच हो चुकी है और केंद्र प्रभारी को क्लीन चिट दी जा चुकी है। लेकिन अब आईजीआरएस पर मामला जाने से यह पुन: गर्मा गया है। अब यह जांच डीएम के माध्यम से कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि हलिया में उस समय विपणन निरीक्षक अल्पना चौरसिया की तैनाती थी। उस दौरान बड़े पैमाने पर खरीद में गड़बड़ी की गई थी। यह मामला उस समय भी उठा था लेकिन जांच के बाद ठंडे बस्ते में चला गया था। इसके बाद इस प्रकरण को आईजीआरएस पर डाला गया। इस पर खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच करने को कहा है। साथ ही जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को भी इस प्रकरण में जिलाधिकारी को सहयोग करने को कहा गया है। इस संबंध में डीआरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस प्रकरण में एक बार जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमआर के सापेक्ष धनराशि जमा कराएं
मिर्जापुर। विंध्याचल संभाग के संभागीय लेखाधिकारी खाद्य ने लालगंज के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मानचंद से कहा है कि वे अवशेष सीएमआर के सापेक्ष छह लाख 61 हजार सात सौ 74 रुपये राजकोष में जमा कराएं। कहा गया कि उनसे कई बार कहा जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed