फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paddy procurement will be done at 48 centers in the district

जिले में 48 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will be done at 48 centers in the district
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग के साथ ही पीसीएफ व अन्य एजेंसियों ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। किसानों से धान खरीद के लिए जिले में 48 केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों को सामान्य श्रेणी के धान का 2040 रुपये और ग्रेड ए श्रेणी के धान बेचने पर प्रति क्विंटल 2060 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों की संख्या पहले 35 थी और बाद में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 48 कर दी गई। इनमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 32 व एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती के साथ ही धान खरीद के लिए बोरा, कांटा एवं पंखा आदि की व्यवस्था की गई है। धान खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान की धान खरीद नहीं की जाएगी। इन केंद्रों के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रभारियों से कहा गया है कि वे केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था कर लें। पीने के पानी के लिए घड़ा और गुड़ का भी इंतजाम करने को कहा गया है। धान खरीद का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसानों को अधिकतम एक सप्ताह का टोकन दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शनिवार को अगले सप्ताह के लिए टोकन जारी किया जाएगा। टोकन जारी करते समय किसानों को दिखाया जाएगा कि उनके पहले उस संख्या पर किसी का टोकन नहीं जारी किया गया है। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती पहले ही कर दी गई है। पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। किसानों के आने पर धान खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed