{"_id":"677545aa24d4d47ff20d5868","slug":"owd-of-devotees-gathered-on-new-year-priests-had-a-heated-argument-with-the-security-in-charge-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : नव वर्ष पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा प्रभारी से पुरोहितों की नोक झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : नव वर्ष पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा प्रभारी से पुरोहितों की नोक झोंक
Wed, 01 Jan 2025 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:09 PM IST
सार
नए साल पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए थे लेकिन अव्यवस्था पैदा हो गई और सुरक्षा प्रभारी की पुरोहितों से नोक झोंक होती रही। पुरोहितों के विरोध के बाद बैकफुट पर आए सुरक्षाधिकारी।
विज्ञापन
पुलिस से पुरोहितों की नोक झोंक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नए वर्ष के चलते मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ । काफी भीड़ के चलते सुबह से कई घंटों तक भक्त कतार में खड़े रहे लेकिन पुलिस के व्यवहार के चलते कुछ श्रद्धालु और पुरोहित नाराज दिखे । सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक श्रद्धालु ने बताया कि मंगलवार शाम दर्शन करने के लिए कतार में खड़ा था जैसे ही मां के सामने पहुंचा निकास द्वार पे खड़े पुलिसकर्मी ने गर्दन पकड़ कर धक्का दे दिया । बाहर आये श्रद्धालु ने काफी नाराजगी जताई और पुलिस के इस व्यवस्था को गलत बताया।
विज्ञापन
वही दूसरे वीडियो में प्रथम निकास द्वार के पास धाम सुरक्षा प्रभारी राजेश मिश्रा से कुछ पुरोहित नोक झोंक करते नजर आ रहे है जिसमे पुरोहित शिकायत कर रहे है कि पुलिस कर्मियों द्वारा लाउडस्पीकर पर पंडो को अपशब्द बोला जा रहा है साथ ही धाम सुरक्षा प्रभारी द्वारा पंडो को अपशब्द बोला जा रहा है जिसमें धाम सुरक्षा प्रभारी ने कहा कि ये गलत बात है मैंने यह नहीं बोला।
विज्ञापन