फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Overloaded vehicle passing through Shastri bridge at night, demand for ban

शास्त्री पुल से रात में गुजर रहा ओवरलोड वाहन, रोक की मांग

Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicle passing through Shastri bridge at night, demand for ban
मिर्जापुर। रोक के बाद भी रात के समय शास्त्री पुल से रात के अंधेरे में लोडेड भारी वाहनों के गुजरने के बाबत परियोजना प्रबंधक सेतु निगम ने डीएम और एसपी को पत्र लिख, वाहनों को रोकने की मांग की। पत्र में उन्होंने बताया कि पुल से भारी वाहनों के गुजरने से भविष्य में कोई खराबी का खतरा बढ़ सकता है। पूर्वांचल से जिले को जोड़ने वाला शास्त्री पुल काफी पुराना है। पत्र में परियोजना प्रबंधक ने अधिकारी द्वय को बताया कि वर्ष 1974 में इस पुल का निर्माण हुआ था, ऐसे में पुल अपनी आयु पुरी कर चुका है। बीते वर्षों में पुल के बेयरिंग में खराबी आ गई है। करोड़ों रुपये खर्च कर काफी मशक्कत के बाद पुल की मरम्मत कराई गई है। मरम्मत के बाद पुल से गुजरने वाले वाहनों और उनके वजन को निर्धारित किया गया था। इस दौरान छह चक्का ट्रक 15 टन, 10 चक्का ट्रक 24 टन, 14 चक्का 36 टन, 18 चक्का 48 टन, 22 चक्का को 60 टन भार के साथ पुल से गुजरने की अनुमति प्रदान की गई थी। लेकिन इन दिनों निर्धारित वजन से ज्यादा लोड के साथ ट्रकें शास्त्री पुल से गुजर रही। इससे पुल में पुन: खराबी आ सकती है। परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने इसकी फोटोग्राफी कराकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, ताकि पुल से ओवर लोड वाहनों का संचालन रोका जा सकें। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल पुल में कोई खराबी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed