{"_id":"5ea705108ebc3e907d082210","slug":"outside-jail-the-woman-created-a-ruckus-mirzapur-news-vns5222684144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाहर महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के बाहर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
जेल के बाहर बंदी के परिजनों ने किया हंगामा
मिर्जापुर। जिला कारागार के बाहर सोमवार की शाम को एक बंदी के परिजनों ने जेल के अंदर पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं जेल प्रशासन ने हंगामे से इनकार किया है।
इमामबाड़ा निवासी महिला शहजादी ने बताया कि उसका पुत्र मुबारक चोरी व पॉक्सो एक्ट में बैरक नम्बर चार में बंद है। शनिवार को वह पुत्र के लिए सामान लेकर आई थी, पर मिलने नहीं दिया गया था। आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर उसके पुत्र ने जेल के पीसीओ से फोन कर जानकारी दिया कि उसके बैरक में एक बंदी मोबाइल का प्रयोग कर रहा था । पकड़े जाने पर उसने मेरा नाम लगा दिया। जिसके बाद जेल में उसकी पिटाई की गई। इस संबंध में जेल अधीक्षक अनिल राय ने बताया कि दो दिन पूर्व बैरक नंबर चार की चेकिंग की गई थी।। इस दौरान एक मोबाइल की बैटरी मिली थी। जिस स्थान पर बैटरी मिली थी। उसके आस पास के चार बंदियों का बैरक चेंज कर दिया गया है। जेल के अंदर किसी की पिटाई नहीं हुई है न ही मोबाइल मिला है। बाहर हंगामे के बारे में कोई सूचना नहीं है।