फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Outcry for water in Baharamganj

बहरामगंज में पानी के लिए हाहाकार

Thu, 03 Jun 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Outcry for water in Baharamganj
चुनार। नगर पालिका अंतर्गत बहरामगंज मुहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मचा है लेकिन पालिका प्रशासन मौन बना हुआ है। यहां तक कि नया बना ट्यूबवेल भी अभी तक नहीं शुरू किया जा सका। नागरिकों का कहना है कि पालिका ने यह शोपीस बनाकर खड़ा कर दिया है। इसकी क्या उपयोगिता है जब बाशिंदें पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। बहरामगंज मुहल्ले मे जलकल द्वारा बिछायी गयी पाइप लाइन से जलापूर्ति पर्याप्त रूप से नहीं होने से आये दिन बाशिंदें पानी की समस्या से परेशान हैं। बताते चलें कि जगदीशपुर में स्थापित मिनी ट्यूवेल से जलापूर्ति जगदीशपुर व बहरामगंज दोनों मुहल्ले में होती है। बहरामगंज में एक ही पंप से दो लाइन बनाकर पेयजल आपूर्ति किया जाता है। जगदीशपुर की जलापूर्ति बंद होने पर बहरामगंज में आपूर्ति चालू होने पर बाशिंदों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है लेकिन दोनों मुहल्लो की आपूर्ति एक साथ शुरू होने से बहरामगंज के बाशिंदें वंचित रह जाते हैं। जगदीशपुर में स्थित मिनी ट्यूबवेल से लंबी दूरी होने के चलते बहरामगंज के लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है। जगदीशपुर पुर में मात्र 35-40कनेक्शन है वहीं बहरामगंज मुहल्ले में लगभग दो सौ से अधिक कनेक्शन धारक है। पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात के लिए जलकल द्वारा ट्यूवेल की बोरिंग करायी गयी है लेकिन लगभग एक वर्ष का समय बीत रहा है पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लाखों रूपये से तैयार ट्यूबवेल महज शो पीस बना हुआ है। नगर पालिका के अवर अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह ने कहा कि नगर पालिका को जल निगम द्वारा ट्यूबवेल अभी हैंडओवर नही किया गया है जिसके चलते ट्यूबवेल से आपूर्ति शुरू नही किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते ट्यूबवेल स्थापित हुए लगभग एक वर्ष का समय बीतने वाला है। अभी तक उसका उपयोग मुहल्ले के लोग नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed