फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out-of-control car rams into rear of trailer; father-in-law and daughter-in-law killed, one injured.

Mirzapur News: ट्रेलर में पीछे से टकराई अनियंत्रित कार, ससुर-बहू की मौत, एक घायल

Sat, 11 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car rams into rear of trailer; father-in-law and daughter-in-law killed, one injured.
कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- सोशल मीडिया
कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

कछवां। थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम चार बजे हुए कार ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर कार जा जा टकराई। हादसे में ससुर प्रभात अग्रवाल (55) व बहू प्रगति अग्रवाल (30) की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रतापगढ़ निवासी शिवम अग्रवाल पिता का इलाज कराने वाराणसी बीएचयू आए थे। इलाज कराकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते जैसे ही वाहन कछवां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के कटका स्थित सरदार ढाबे के सामने पहुंचा था कि ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में जा टकाई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार प्रतापगढ़ चिलबिला निवासी प्रगति अग्रवाल (30) की खोपड़ी खुल गई। मौके पर ही मौत हो गई। पति शिवम (35) व ससुर प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को औराई के अस्पताल ले जाने पर दौरान प्रभात अग्रवाल (55) ने भी दम तोड़ दिया। शिवम अग्रवाल का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। वहीं सूचना मिलते ही कछवां थाने की पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंची औराई थाना पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। उसके चालक की तलाश शुरू की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल शिवम अग्रवाल ने बताया कि अपने पिता को दवा लेने ट्रामा सेंटर बीएचयू आए थे। वापस लौटते समय हादसे के शिकार हो गये। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कछवां और औराई पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed