फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Our responsibility to protect freedom: Village

आजादी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी: मंडलायुक्त

Mon, 17 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Mon, 17 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Our responsibility to protect freedom: Village

विज्ञापन
69वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

ऐतिहासिक घंटाघर की बिजली के झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।

जीडी बिनानी रोड से कलेक्ट्रेट परिसर तक क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विजयी 12 प्रतिभागी को जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पुुरस्कृत किया।

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त कार्यालय मेें ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज के दिन हमें आजादी मिली थी।

शहीदों की कुर्बानी के बाद प्राप्त इस आजादी की रक्षा करना और देश के विकास में सहयोग करना हमारी          जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि देश के सामने अनेंको चुनौतियां है। हम सबको मिलकर उन चुनौतियों का सामना करते हुए देश का सर्वांगीण विकास करना है। कर्मचारी और अधिकारी जिस पद पर हैं, उसी पद पर निष्ठापूर्वक कार्य करें।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि बहुत बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है।

आजादी के पर्व पर हमारे अंदर उल्लास होना चाहिए। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पूर्व सभी मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों, गुरुद्वारों आदि में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही सभी स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्वान्ह दस बजे जिला और महिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किया गया। उसके बाद जिलाधिकारी ने पौधरोपण किया। सभी शिक्षण संस्थानों में विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बीएलजेे इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed