{"_id":"6020e9a28ebc3e6ffe794d5f","slug":"oung-man-jumped-into-ganges-by-messaging-friends-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'आत्महत्या कायर लोग करते हैं', दोस्तों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर गंगा में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'आत्महत्या कायर लोग करते हैं', दोस्तों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर गंगा में कूदा
Mon, 08 Feb 2021 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार की रात एक युवक गंगा में कूद गया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के गांगपुर गांव की है। युवक ने गांव के पीपा पुल से ही गंगा में छलांग लगा दी थी। कूदने से पहले उसने दोस्तों को मैसेज भेजकर गंगा में कूदने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बगही गांव निवासी युवक दिपुल सिंह ने रात को अपने कुछ दोस्तों को मोबाइल पर यह संदेश भेजा कि आत्महत्या कायर लोग करते हैं, जिदंगी में संघर्ष करना चाहिए लेकिन परिस्थितियाx व्यक्ति को मजबूर कर देती हैं। बाय-बाय गांगपुर। मैसेज को पढ़कर दोस्त घर पहुंचे तो परिजनों से जानकारी मिली कि वह घर पर नहीं है।
विज्ञापन
दोस्त व परिजन उसकी तलाश करते हुए पीपा पुल पर पहुंचे तो पुल पर उसकी साइकिल दिखाई पड़ी। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह से ही गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन